फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी के निशाने पर थे कई भाजपा नेता, जांच में सामने आया ये बड़ा सच

Tue, 10 Jul 2018 11:05 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी के निशाने पर कई भाजपा नेता थे। पुलिस को इस तरह का इनपुट भी मिला है, लेकिन गोपनीय तरीके से ऐसे नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई। झांसी जेल में बजरंगी की हर हरकत पर नजर रखी जा रही थी। 

विज्ञापन


पढ़ें : मुन्ना बजरंगी की हत्या: बड़ा सवाल, जेल तक कैसे पहुंची पिस्तौल, पिछले महीने किया गया था निरीक्षण

भाजपा के विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के बाद सियासी गलियारों में बजरंगी का खौफ रहने लगा था। पिछले दिनों ही पुलिस को यह इनपुट मिला था कि बजरंगी के निशाने पर कई भाजपा नेता हैं। इन नेताओं के नामों का खुलासा नहीं किया, लेकिन सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके अलावा झांसी जेल में बजरंगी की हर हरकत पर नजर रखी जा रही थी। जेल में बजरंगी से मिलने कौन-कौन आता है और किन किन लोगों से उसका संपर्क रहा है। हत्या के बाद सभी बिंदुओं पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: मुन्ना बजरंगी हत्याकांड को लेकर बसपा पूर्व विधायक ने कही ये बड़ी बात, अपनी जान को बताया खतरा

विज्ञापन

यूपी पुलिस
जेल में रुका था सुंदर भाटी, खंगाली जाएगी कुंडली 
बागपत जेल में पिछले दिनों ही सुंदर भाटी भी रुका था। जांच की जा रही है कि यहां पर वह किस किसके संपर्क में रहा। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं इसी दौरान तो साजिश नहीं रची गई। 

वेस्ट यूपी के माफिया का गठजोड़ 
वेस्ट यूपी में अपराध के माफिया का गठजोड़ भी सामने आ रहा है। प्रमोद राठी गैंग, सुनील राठी गैंग, भूरा सरनावली और सुंदर भाटी सहित अन्य गैंग की कुंडलियां पुलिस खंगाल रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें