फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में बना रहे थे मिलावटी शराब, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर रोड पर कार में मिलावटी शराब बना रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस ने कार से 18 पेटी शराब, डेढ़ किलो यूरिया व पांच लीटर अपमिश्रित शराब बरामद की। पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कार को सीज किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात में पुलिस टीम नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर गश्त कर रही थी। पुराने शराब के ठेके के पास सेंट्रो कार खड़ी थी। पुलिस को देखकर कार में सवार एक युवक भाग निकला। जबकि पुलिस ने एक को पकड़ लिया। कार में दोनों युवक मिलावटी शराब बना रहे थे। कार से 18 पेटी देसी शराब, डेढ़ किलो यूरिया, पांच लीटर अप मिश्रित शराब बरामद की। एसआई करनवीर ने निर्भय उर्फ भूरा पुत्र मांगेराम निवासी ढिढाला थाना परतापुर जनपद मेरठ और हरिओम पुत्र रामफल निवासी नौरोजपुर गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पकड़े गए आरोपी निर्भय से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि हरियाणा से सस्ते दामों में शराब खरीद कर लाते हैं और फिर उसमें मिलावट करते हैं। इसके बाद शराब को बेचते हैं। यह शराब बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव में बिक्री के लिए ले जानी थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि फरार आरोपी को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें