फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शाप में चोरी करने वाले तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर में बिग मोबाइल सेंटर में 12 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन चोरों को हिरासत में लेकर चोरी गया काफी सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने एक अन्य मोबाइल शॉप में चोरी की घटना का खुलासा किया है। अभी दो चोर फरार हैं।
विज्ञापन

तीन अप्रैल की रात में सब्जी मंडी के सामने बिग मोबाइल सेंटर में नकब लगाकर चोर 57 हजार रुपये नगदी समेत 12 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर ले गए थे। दुकान मालिक इकराम ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस चोरी गए मोबाइलों के ईएमआई नंबरों के आधार पर चोरों के करीब पहुंची और तीन चोरों को हिरासत में ले लिया। इनसे काफी संख्या में मोबाइल भी पुलिस बरामद कर चुकी है। चोरों ने 24 मार्च को बिजरौल रोड जाट कॉलेज मार्केट स्थित तनू मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना का भी इकबाल किया है। पुलिस गिरोह के दो फरार सदस्यों को गिरफ्तार करने में जुटी है। शनिवार को इस मामले का खुलासा होने की संभावना है। पकडे़ गए चोरों में एक बिग मोबाइल सेंटर के मालिक का रिश्तेदार भी बताया। सूचना पर काफी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे और बरामद सामान की शिनाख्त की। व्यापारियों में इकराम, अंकुर जैन, मुदित जैन, इस्लाम, दिलशाद, शाजिद, अंकित जैन, अभिषेक जैन, मोनू कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें