फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर काठा के युवक से मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोर्ट रोड से दिन दहाड़े व्यक्ति से युवक ने मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट कर भाग निकले। लोगों ने युवक का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली एक युवक को नामजद कराकर तहरीर दी।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी जगत सिंह पुत्र कृष्ण शुक्रवार को बागपत में कोर्ट रोड पर आधार कार्ड बनवाने आया । जब वह दुकान पर आधार कार्ड बनवा रहा था, तो इसी दौरान एक युवक वहां आया और जगत सिंह से मोबाइल लूट लिया। जब जगत ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और फरार हो गया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भागते युवक का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। इस संबंध में जगत सिंह ने कोतवाली में एक युवक को नामजद कराकर तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।

पांच माह बाद रिपोर्ट दर्ज
बागपत। सिसाना गांव में 15 नवंबर 2017 को उधार के रुपये मांगने पर सुनील कुमार पुत्र मुख्तार को एक युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया था और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में शुक्रवार को अमित कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी सिसाना के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें