फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे पर महिला मजदूरों से अश्लील हरकते, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक भट्ठे पर ठेकेदार और उसके साथियों ने महिला मजदूरों के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की और कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर चले गए। पीड़िताओं ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाएं अपने परिजनों के साथ मंगलवार देर रात कोतवाली पहुंची। उनका कहना है कि भट्ठा ठेकेदार उनके द्वारा की गई मजदूरी के रुपये नहीं दे रहा है। उल्टा उनको भट्ठे पर जबरदस्ती रखे हुए है। उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता करता है। चार-पांच अज्ञात लोगों ने वहां पर पहुंचकर उनके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने कोतवाली पर धरना-प्रदर्शन करते हुए पुलिस से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पुराना कस्बा निवासी महिला का कहना है कि पड़ोस के युवक ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें