फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा में चोरों ने चार मकान खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव में मंगलवार की रात में चोर चार मकानों से नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी करके ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट गई। इस संबंध में कोतवाली तहरीर दी। गांव में पिछले एक माह में कई चोरी की वारदातें हो चुकी है, लेकिन पुलिस इन पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। ग्रामीणों एसपी से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।
निवाड़ा गांव निवासी नियाज मोहम्मद ने बताया कि वह मंगलवार की रात में परिवार के साथ अंदर कमरे में सो रहा था। बुधवार की सुबह उठा तो दूसरे कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था और अंदर से सामान गायब था। चोर घर से चार तौला सोने और 20 तौला चांदी के आभूषण, तीन हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। इसी के बराबर में बिट्टू के मकान से एक मोबाइल, शकील के मकान से तीन मोबाइल चोरी कर ले गए। वकील के मकान से आठ सौ रुपये की नगदी और मोबाइल चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने एक माह से हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस के समक्ष आक्रोश जताया। पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक माह में 20 चोरी की घटनाएं हो चुकी है। ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने एसपी से गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने एवं घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें