फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/छपरौली। छपरौली क्षेत्र के लूंब गांव के सुधीर उर्फ बिल्लू हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी भाई प्रदीप सहित चार को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी फरार है। पुलिस मृतक का शव बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि 30 मई को लूंब गांव में सुधीर की हत्या की। आरोपी मृतक के शव को कार में डालकर भाग गए थे। इस मामले में मृतक की पत्नी पूजा ने अपने जेठ प्रदीप, उसके बेटे अंकुर, सचिन निवासी लूंब, राजीव निवासी एलम के खिलाफ छपरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । विवेचना में राजवीर उर्फ राजू हाथी निवासी गुराना और संदीप उर्फ सन्नी निवासी बावली, अनुपमा पत्नी प्रदीप निवासी लूंब के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने आरोपी रामवीर और संदीप को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा। फरार चल रहे प्रदीप, उसके बेटे अंकुर, सचिन और पत्नी अनुपमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर के तीन तमंचे, तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि सुधीर की हत्या की योजना प्रदीप की पत्नी अनुपमा ने बनाई । 30 मई को सुधीर साइकिल से आ रहा था। सभी आरोपी कार से वहां पहुंचे और टक्कर मारकर सुधीर को गिरा दिया। उन्होंने उसे गोली मार दी। वह उठकर परचून की दुकान पर भागा तो दुकान में जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। लाश को कार में डालकर मेरठ क्षेत्र के नानू पुल से आगे गंगनहर में फेंक दिया। एसपी ने बताया मृतक के शव को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेजा। इस मामले में आरोपी राजीव फरार है। उसे पकड़ने को पुलिस टीमें बनाकर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


जमीन के विवाद में बहा दिया खून
बागपत। पकड़े गए आरोपी प्रदीप ने बताया मां ने अपने हिस्से की ढाई बीघा जमीन उसके दोनों बेटों के नाम कर दी । प्रदीप और उसकी मां के हिस्से की जमीन मिलाकर पांच बीघा हो गई। इसी जमीन को लेकर उसका अपने तीन छोटे भाइयों से झगड़ा चल रहा है। उसके तीनों भाइयों ने पांच बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसे लेकर उसने अपने भाई की हत्या की।

गाजियाबाद में छिपा था हत्यारोपी परिवार
बागपत। पकड़े गए आरोपी प्रदीप ने बताया कि भाई सुधीर की हत्या करने के बाद वह अपने परिवार सहित गाजियाबाद में चला गया । कमरा किराए पर लेकर दोनों बेटों और पत्नी के साथ रह रहा था। उसने भाई की हत्या का कोई गम नहीं है। उसकी दुश्मनों तीनों भाइयों से है।

जमीन की खातिर परिवार बन गया अपराधी
बागपत। पकड़े गए हत्यारोपी अंकुर आईटीआई और सचिन बीए का छात्र है। पारिवारिक दुश्मनी में दोनों भाइयों ने अपने हाथ चाचा के खून से रंग लिए। बीस लाख रुपये की पांच बीघा जमीन की खातिर प्रदीप का पूरा परिवार खूनी बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें