फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनावा के युवक को चंदायन में बंधक बनाया रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव के एक युवक को गांव के ही चार लोगों ने अगवा कर चंदायन गांव में एक मकान में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराया।
विज्ञापन

बरनावा गांव निवासी सोनू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को शाम के समय वह बरनावा गांव से अपने मामा के यहां भड़ल गांव किराए की गाड़ी से जा रहा था। जैसे ही गाड़ी चंदायन मोड़ के पास पहुंची तो वहां पहले से बाइक लेकर खड़े गांव के ही बाबू, शादाब और सलीम ने गाड़ी रुकवाकर नीचे उतार लिया। इस दौरान चारों ने उस पर अपने घर के हिस्से का बैनामा करने का दबाव बनाया, लेकिन उसके मना करने पर चारों ने उसे जबरन चंदायन के एक मकान में ले जाकर बंद कर दिया।
आरोप है कि वे उससे मारपीट कर मकान का बैनामा न करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान मौका पाकर किसी तरह उसने पुलिस को अगवा कर चंदायन में रखने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे बंधन मुक्त कराया, लेकिन पुलिस की गाड़ी की आवाज सुनकर आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित युवक ने चारों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें