फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलवाड़ी कांड में दोनो पक्ष एसपी दफ्तर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिलवाड़ी कांड में दोनों पक्ष एसपी दफ्तर पहुुंचे
विज्ञापन


बागपत। हिलवाड़ी गांव में हुए गोली कांड के मामले में दो पक्षों के लोग एसपी दफ्तर पहुंचे। एक पक्ष ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की तो दूसरे पक्ष ने जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर को निर्दोष बताया। एसपी ने केस की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
हिलवाड़ी गांव में 29 अक्तूबर को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इसमें युवक अमित निवासी बड़ौत की गोली लगने से मौत हो गई थी। पूर्व प्रधान के पति रामवीर सिंह और दूसरे पक्ष के दादू समेत कई घायल हो गए थे। रामवीर सिंह के बेटे विक्रांत की तहरीर पर भाजपा के बड़ौत विधायक केपी मलिक, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। दो दिन बाद रामवीर सिंह पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ। शुक्रवार को पहले घायल पूर्व प्रधान पति रामवीर अपने परिवार के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एसपी से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि नामजद सभी आरोपी वारदात में शमिल रहे है। उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर उसका बेटा विक्रांत, पत्नी समेत कई लोग मौजूद रहे। उधर, दूसरे पक्ष के आरोपी जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर की हिमायत में काफी लोग एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनका कहना है कि विराज को साजिश के तहत केस में फंसाया गया है। जिस समय गांव में यह वारदात हुई, तब विराज गांव में भी नहीं थे। उन्होंने एसपी से केस की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह, अनुज दांगी, वीरेंद्र तेजान, जयपाल, धर्मेंद्र, सुरेश, हरपाल, ओमपाल, सहेंद्र मौजूद रहे। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें