हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
खेकड़ा। थाना पुलिस ने शुक्रवार को नगर के जैन इंटर कालेज के पास दो छात्रों को घायल करने के मामले में एक आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब बारह बजे नगर में जैन कालेज मार्ग के पास एक गुट के छात्रों ने चाकुओं से हमला कर रोहित और वासू को घायल कर दिया था। पुलिस ने शनिवार सुबह एक आरोपी छात्र बादल निवासी खेकड़ा को गिरफतार कर लिया। दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।