बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के किसानों ने दत्तनगर के क्रेशर मालिक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि उन्होंने अपना गन्ना क्रेशर में डाला था। क्रेशर मालिक ने किसानों को जो चेक दिए वह बाउंस हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत की तो क्रेशर मालिक ने चेक वापस लेकर उसकी फोटो स्टेट थमाते हुए कहा कि गन्ना भुगतान सीधे खातों में भेज दिया जाएगा, लेकिन कोई भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने क्रेशर मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दियल। प्रदर्शन करने वालों में अनिल, अमर सिंह, मुकेश, प्रेम सिंह, दिनेश, रघुवर, गिरवर आदि किसान शामिल रहे।