फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में सोमवार की शाम बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों को गोली मारकर घायल किया। इस मामले में आठ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घायलों का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बनी है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

सोमवार को शाम के समय सरे बाजार बाइक सवार युवकों ने राहुल पुत्र बीर सिंह निवासी बली को गोली मारकर घायल किया। युवक हवाई फायरिंग कर भाग निकले। इसके बाद उन्होंने संतोष पुत्र निवासी राहुल उर्फ काला पुत्र सुभाष पर फायरिंग की। उसके सिर को छूते ही गोली पार निकल गई। गंभीर हालत में पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । यहां से उसे दिल्ली रेफर किया। दोनों युवक को जीटीबी अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है। वहां राहुल उर्फ काला की हालत नाजुक बनी है। इस मामले में संतोषपुर निवासी सुभाष पुत्र प्रकाश ने टायसन उर्फ संदीप पुत्र रामपाल और सेलक पहलवान निवासी बली और छह अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अभी तक एक भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें