फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत की महिला कांस्टेबल से लोनी में लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कचहरी चौकी पर तैनात महिला कांस्टेबल से लोनी में नशीला पदार्थ सुंघाकर दो बदमाश सोने के जेवरात लूटकर ले गए। लोनी पुलिस ने बेहोशी ही हालत में महिला कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में लोनी कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

कचहरी पुलिस चौकी बागपत में तैनात महिला कांस्टेबल प्रीति ने बताया कि वह दो दिन पहले ड्यूटी से गाजियाबाद जनपद के लोनी स्थित अपने घर पर लौट रही थी। जब वह लोनी में तिराहे पर पहुंची तो बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। ऑटो से उतरे समय बदमाशों ने उसके मुंह पर रुमाल फेंका। रूमाल सुंधते ही महिला कांस्टेबल बेहोशी की हालत में हो गई। बदमाश उसके गले से डेढ़ तौले की सोने की चेन, अंगूठी, नाक की लांग लूटकर ले गए और उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। लोनी पुलिस ने उसे बेहोशी ही हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। कई घंटे बाद होश में आने पर उसे लूटपाट की जानकारी मिली। उसने परिजनों को वारदात के बारे में बताया। महिला कांस्टेबल ने लोनी कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें