फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली निकाल कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
बड़ौत में ट्रैक्टर रैली के दौरान ट्रैक्टर चलाते चैयरमैन अमित राणा व ट्रैक्टर पर सवार सांसद व अन्? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
जौहड़ी से शुरू ट्रैक्टर रैैली बड़ौत तहसील में संपन्न हुई, सांसद भी रहे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मंगलवार को जनपद में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह भी रैली में शामिल रहे। रास्ते में लोगाें को सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बताया कि भाजपा ही किसानों की हितैषी पार्टी है।
जौहड़ी गांव से ट्रैक्टर रैली शुरू होकर वाजिदपुर गांव के बाद बड़ौत पहुंची। यहां से सासंद डॉ. सत्यपाल सिंह ट्रैक्टर पर सवार हो गए। पालिका चेयरमैन अमित राणा ट्रैक्टर चला रहे थे। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान हित में जो काम किये हैं, वे किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अतुलनीय हैं। किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि के रूप में सरकार ने जो सहयोग किया है, वह किसानों की आर्थिक समस्याओं को दूर करेगा। उन्होंने कहा कि आज की रैली देखकर विपक्षियों को पता चल गया होगा कि वास्तव में किसान भाजपा पार्टी के साथ है। नगर के बिनोली रोड, नेहरू मूर्ति, मुख्य बाजार, दिल्ली बस स्टैंड से होते हुए रैली तहसील में समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सत्येंद्र तुगाना, नितिन चौधरी, बिजेंद्र शर्मा, मनुपाल बंसल, अश्विन तोमर, विक्रम राणा, सुभाष पहलवान, सचिन त्यागी, अंकित लपराना, रजत चौधरी, श्रीभगवान, विनोद पांचाल, प्रभात स्वामी, आदि कार्यकर्ता मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन भी रहा अलर्ट
रैली को लेकर प्रशासन भी अलर्ट रहा। किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। बड़ौत शहर के मुख्य बाजार में हथठेले वालों, ई-रिक्शाओं को मुख्य सड़क से हटा दिया गया था। साथ ही सभी दुकानदारों को भी सड़क पर अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें