बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज सहायक प्रवक्ता के पक्ष में मंगलवार को कुछ लोगों ने धरना शुरू कर दिया। दिगंबर जैन महाविद्यालय में सहायक प्रवक्ता को कॉलेज प्रबंध समिति द्वारा कुछ दिन पूर्व निलंबित कर दिया था। सहायक प्रवक्ता के खिलाफ प्रबंध समिति की ओर से कोतवाली में तहरीर भी दी हुई है। सहायक प्रवक्ता ने भी कोतवाली में प्रबंध समिति के खिलाफ शिकायत दी हुई हैं। इस उठापटक के बीच मंगलवार को सहायक प्रवक्ता के पक्ष में कुछ लोगाें ने कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कहना था कि व्यक्तिगत रंजिश के चलते सहायक प्रवक्ता को निलंबित किया गया है। प्रबंध समिति को भी निलंबन का अधिकार नहीं है। कॉलेज में दाखिले के नाम पर घोटाला हुआ है, जिसकी जांच की जानी चाहिए। बाद में उन्होंने तहसीलदार हर्ष चावला को राज्यपाल और कुलपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर हरबीर सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।