बिनौली कैडवा मार्ग पर निर्माण कार्य करते कर्मचारी।
- फोटो : BARAUT
38 लाख 96 हजार की लागत से हो रहा निर्माण, कई गांवों को होगा फायदा
एक्सईएन ने डीएम से की रूट डायवर्ट करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। कैड़वा मार्ग पर सड़क निर्माण का इंतजार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजन के तहत 38 लाख 96 हजार की लागत से बनने वाले इस मार्ग निर्माण कार्य रविवार को शुरू हो गया है। इसके बनने से कई गांवों के लोगों को फायदा होगा। उधर, एक्सईएन ने डीएम से सड़क निर्माण कार्य पूरा होने तक रूट डायवर्ट करने की मांग की है।
बिनौली वाया फजलपुर तेड़ा सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब बिनौली-कैड़वा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस मार्ग पर भी ग्रामीणों को सड़क बनने का काफी समय से इंतजार था। ठेकेदार निशांत तोमर ने बताया कि 38 लाख 96 हजार की लागत से बनने वाले इस सड़क निर्माण कार्य को 10 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। यह भी बताया कि मार्ग पर वाहनों के आवागमन चलते रहने से सड़क निर्माण कार्य करने में परेशानियां आ रही है। इसके लिए एक्सईएन बागपत हबीबउल्ला ने डीएम से सड़क निर्माण कार्य पूरा होने तक रूट को डायवर्ट करने की मांग की है।
8.6 किलोमीटर लंबा है मार्ग
बिनौली से कैड़वा मार्ग की दूरी करीब 8.6 किलोमीटर है। इस मार्ग पर गढ़ीदुल्ला, मुकीमपुरा, सिरसलगढ़, हजूराबाद गढ़ी, कमाला, गावड़ी, गलेहता आदि गांव पड़ते है। निर्माण पूरा होने पर इन गांवों के लोगों को फायदा होगा।