फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का बागपत में अनिल देव त्यागी व बड़ौत में राहुल कश्यप पर दांव

विज्ञापन
बागपत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल देव त्यागी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बागपत सीट पर अनिल देव त्यागी व बड़ौत में राहुल कश्यप पर दांव खेला है। बागपत में ब्राह्मण व त्यागी तो बड़ौत में कश्यप का समीकरण देखते हुए प्रत्याशी उतारे हैं। जिस तरह कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए हैं, उससे दोनों सीटों पर समीकरण बदलने से चुनावी जंग कड़ी हो गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की घोषणा होने पर सबसे पहला प्रत्याशी कांग्रेस ने छपरौली सीट से घोषित किया था। इसके बाद नामांकन के केवल दो दिन बाकी रहने के बावजूद कांग्रेस के बागपत व बड़ौत सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई थी। जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। नामांकन खत्म होने से एक दिन पहले ही कांग्रेस ने बागपत व बड़ौत सीट पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। बागपत सीट पर जहां पुराने नेता अनिल देव त्यागी को प्रत्याशी बनाया है, वहीं, बड़ौत सीट पर राहुल कश्यप प्रत्याशी बनाए हैं। बागपत सीट से उतारे गए अनिल देव त्यागी इस वक्त कांग्रेस सेवादल के पश्चिम जोन के अध्यक्ष हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी रहे हैं। वहीं, बड़ौत से उतारे गए राहुल कश्यप पिछले साल जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े थे। वह भले ही जीत नहीं सके हो परंतु राहुल कश्यप को काफी वोट मिले थे।

बड़ौत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कश्यप- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें