मोहल्ला मुंडाला का मामला, एक युवती सहित छह लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। मोहल्ला मुंडाला में मकान के बाहर कूड़ा डालने का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। जमकर लाठी डंडे और सरिये चले। संघर्ष में दोनो पक्षों के छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एकदूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मोहल्ला मुंडाला में सुंदर और कल्लू परिवार के साथ रहते है। दोनों के मकान आसपास ही है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह कल्लू पक्ष ने सुंदर के मकान के बाहर कूड़ा डाल दिया। सुंदर ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी संघर्ष में बदल गई। जमकर लाठी डंडे और सरिये चले। संघर्ष में एक पक्ष के सुंदर, मोनू, हरिदास, सुनील और दूसरे पक्ष के सुमित और उसकी बहन ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह संघर्ष बंद कराया। इसके बाद दोनो पक्षों के घायलों ने कोतवाली में एकदूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनो पक्षों के घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोनो पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।