मेरठ में 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से से बेचना किया स्वीकार
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुर्दा मवेशी के गड्ढों से मृत गोवंश के अवशेष निकालने वाले दो युवकों को पकड़ लिया। उनके दो साथी फरार हो गए। आरोपियों ने गोवंश के अवशेषों को 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मेरठ में पुराने कमेले के निकट बेचना स्वीकार किया है।
कस्बा निवासी अमित कुमार ने बताया कि कस्बे में मुर्दा मवेशी को गोशाला और कस्बे में बनाए गए कुछ गड्ढों में दबाया जाता है। मंगलवार को कुछ युवक इन गड्ढों से मृत गोवंश के अवशेष (हड्डी) निकाल रहे थे। सूचना पर हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, नगर अध्यक्ष कपिल प्रजापति, बेटी बचाओ के जिला सह प्रमुख राजीव विश्वकर्मा, अशोक शर्मा, कपिल शर्मा, दीपक मानव मौके पर पहुंचे और दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए।
कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि पकडे़ गए युवक बबलू पुत्र सलीम व शाहिद पुत्र अजीम कांच वाला पुल मेरठ के रहने वाले है। उनके उनके दो साथी जुम्मन व जावेद भागने में कामयाब रहे। आरोपियों ने गोवंश के अवशेषों को 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से पुराने कमेले के निकट मेरठ में बेचना स्वीकार किया है।