दोघट। दाहा गांव में किसानों के साथ ही रालोद कार्यकर्ताओं ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया और वह धरने पर बैठ गए। रालोद के जिला महासचिव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह के आत्मदाह की कोशिश करने का दावा किया गया। उनके कपड़े में आग लग गई, जिसको बुझा दिया गया। इस दौरान पप्पन राणा, अमित, मास्टर सुरेश राणा, गुल्लू प्रधान, जगपाल सिंह, देवपाल राणा, विजेंद्र राणा, राजकुमार, आनंद चिल्लर मौजूद रहे। इसके अलावा भाकियू व रालोद कार्यकर्ताओं ने पुसार बस स्टैंड पर बड़ौत-बुढ़ाना व पुसार-बराल मार्ग जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। चौधरी राजेंद्र सिंह, पवन राठी, प्रमोद राठी, अवधेश राठी, सतबीर, भगत, मनोज, मनोज प्रधान, नरेंद्र राठी, पप्पू मुखिया, मास्टर सुरेश राणा, सूरज सिंह, महिपाल सिंह, अब्बास चौधरी, धर्मेंद्र राठी, पप्पू, कृष्ण, बृजपाल सिंह, ओमपाल सिंह, सुधीर मुखिया, प्रवेंद्र मुखिया आदि करीब 15 गांव के किसान बैठे रहे। वहीं, बामनौली, भड़ल व आदमपुर पुलिया पर भी किसानों ने जाम लगाया। दाहा में सरकार का पुतला जलाया।
दोघट इंस्पेक्टर बिरजाराम का कहना है कि वे पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद थे। किसी ने आत्मदाह का प्रयास नहीं किया। एक कपड़े में कई लोगों ने आग लगाई थी। कुछ लोग उस कपड़े में लकड़ी में लेकर घुमाने लगे। इसकी वीडियो हम भी खड़े होकर बना रहे थे, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके।
दाहा गांव में रालोद के जिला महासचिव तेजपाल सिंह के कपड़े में आग लगाते हुए- फोटो : BAGHPAT
दाहा गांव में रालोद के जिला महासचिव तेजपाल सिंह के कपड़े में लगी आग को बुझाने की कौशिश करते लोग- फोटो : BAGHPAT
कपड़े में आग लगने के बाद दाहा गांव में रालोद के जिला महासचिव तेजपाल सिंह को संभालते लोग- फोटो : BAGHPAT