फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से लदा कैंटर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने रविवार रात पाठशाला चौकी पर चेकिंग के दौरान पशुओं से लदे कैंटर को पकड़ा। इसमें सवार दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर कोतवाली में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। बरामद पशुओं को अग्रवाल मंडी टटीरी की गोशाला में भिजवाया।
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि रविवार रात कोतवाली पुलिस पाठशाला चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बागपत की ओर से एक कैंटर पहुंचा। पुलिस टीम ने उसे रुकवाकर तलाशी ली। इसमें भूसे की तरह लदे 25 भैंस और भैंसे बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। उसमें सवार दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। ये जिला अमरोहा के हसनपुर गांव निवासी अकरम और बिलाल हैं। पुलिस ने सोमवार को दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। बरामद सभी 25 पशुओं को अग्रवाल मंडी टटीरी की गोशाला में भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें