फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा व पंजाब के नेता रोकने को चेकिंग से बॉर्डर पर जाम, घंटों फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
बागपत-सोनीपत मार्ग स्थित निवाड़ा पुल पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
नेताओं के लखीमपुर खीरी जाने की सूचना पर डीएम व एसपी खुद भी हरियाणा की सीमाओं पर डेरा डाले रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लखीमपुर खीरी में हरियाणा व पंजाब के नेताओं की सूचना ने बागपत पुलिस-प्रशासन की पिछले कई दिनों से नींद उड़ाई हुई है। डीएम व एसपी तक खुद ही हरियाणा की सीमाओं पर चेकिंग करा रहे है। ईपीई व निवाड़ा चौकी के पास इस कारण ही बुधवार सुबह को कई घंटे जाम लगा रहा और वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस फोर्स के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और निवाड़ा पुल पर बैरिकेडिंग लगवाकर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान बागपत-सोनीपत नेशनल हाईवे पर एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण अलीगढ़, बुलंदशहर, नोएडा, दिल्ली से आने वाले यात्री जाम में फंस गए। वह कई घंटे तक जाम में फंसे रहे और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि हरियाणा व पंजाब से कोई नेता इन रास्तों से नहीं गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें