खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान निवासी एक व्यक्ति का तीन दिन से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसी के चलते बुधवार की दोपहर भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्म हत्या कर ली। घटना का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस और मृतका के मायके वाले परिजनों को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पता लगने पर पुलिस श्मशान पहुंची। मगर, चिता की अग्नि की तेज लपटों के कारण पुलिस मृतका के शव को कब्जे में नहीं ले सकी। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। यदि मृतका के परिजनों की तहरीर आएगी तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।