फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने कालाबाजारी के लिए जा रहे गेंहू को पकड़ा

विज्ञापन
बड़ौत की पूर्वी यमुना नहर पर वायरल फोटो में चोरी छिपे गेंहू बेचने जा रहे लोगों से बातचीत करते आपू? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। सोशल मीडिया पर कुछ दिन पुराने फोटो व वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें पूर्वी यमुना नहर कोताना रोड पर गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को आपूर्ति विभाग के कर्मचारी पकड़ते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि आधे घंटे तक सौदेबाजी के बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ दिया। वहीं, विभागीय अफसरों और एसडीएम को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग के अफसरों व तहसील प्रशासन की निरकुंशता के चलते आपूर्ति विभाग के कर्मचारी बेलगाम हैं। वे खुलेआम माफिया से मिलीभगत कर विभाग को लाखों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं। हाल ही में इससे संबंधित कुछ फोटो व वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। जिसमें आपूर्ति विभाग कार्यालय बड़ौत में तैनात कुछ कर्मचारी पूर्वी यमुना नहर पर कालाबाजारी के लिए जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली व कुछ लोगों को पकड़ते हैं। वीडियो व फोटो में आपूर्ति विभाग के कर्मचारी पड़ताल करते नजर आ रहे हैं। उनके बीच सौदेबाजी भी होती है। हालांकि बादमें अफसरों व एसडीएम को बिना सूचना दिए छोड़ दिया जाता है।
इस बाबत एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं मिली और न ही मामला उनके संज्ञान में है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी। वहीं, आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने भी जानकारी होने से इनकार किया है।

ट्रॉली में खुला पड़ा गेंहू व सरकारी बोरे।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें