फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद को काले झंडे दिखाने पर रालोद के महासचिव समेत 18 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पुसार बस स्टैंड पर रविवार को भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को काले झंडे दिखाने के मामले में पुलिस ने रालोद के जिला महासचिव समेत छह नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दोघट थाने के एसआई सहंसरपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि रविवार को पुसार में भाजपा का किसान मजदूर सम्मेलन था। इसमें भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह पहुंचे थे। कार्यक्रम में आते हुए सांसद का काफिला बस स्टैंड चौराहा पहुंचा तो कुछ लोग काले झंडे लेकर काफिले के सामने आकर खड़े हो गए। सांसद को काले झंडे दिखाए। भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उन्होंने मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने उनसे झंडे छीनकर किसी तरह मार्ग से हटाया। पुलिस ने रालोद के जिला महासचिव तेजपाल पुत्र रणधीर सिंह निवासी धनौरा टीकरी, बिजेंद्र पुत्र महक सिंह, सोनू पुत्र सतपाल निवासी निरपुड़ा, देवपाल राणा पुत्र प्रहलाद सिंह, राजा पुत्र मुंशी, विनोद राणा पुत्र कर्ण सिंह निवासी दाहा व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महापंचायत बुलाकर आंदोलन शुरू करेंगे
दाहा। दाहा में विकास राणा के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें कहा कि किसान रविवार को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से अपनी समस्याओं के संबंध में पुसार बस स्टैंड पर मिलना चाह रहे थे। पुलिस ने किसानों को रोक दिया, जिससे किसान आक्रोशित हो गए और सड़क़ पर बैठ गए। प्रजातंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। इस सरकार में किसी को अपनी बात कहने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी जाती है। कहा कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ, चीनी मिलें अब तक नहीं चलीं, पेट्रोल-डीजल, खाद के दाम बढ़ रहे हैं। इस सरकार में कोई भी सुनने वाला नहीं है। किसान नेता ऋषिपाल छिल्लर ने कहा कि यदि प्रशासन किसानों के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई करने की कोशिश करेगा तो पूरे क्षेत्र के किसानों की महापंचायत बुलाकर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान अनंगपाल सिंह, साहब सिंह डायरेक्टर, सुदेश, देवेंद्र प्रधान, रवींद्र धनौरा, अमित, डॉ. राजू, कपिल, मनोज खोड़, अनुज छिल्लर, राजीव राणा बिट्टू, त्रिवेंद्र पंवार, सोनू निरपुड़ा, महक सिंह, कालूराम त्यागी मांगरौली, अनुज धनौरा, रोहित उर्फ बिट्टू, बिंदर प्रधान, लाला इदरीशपुर, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें