फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना धनराशि जमा किए छुड़वा ली स्क्रैप की बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी व्यक्ति के खिलाफ ईओ ने दी कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप, जांच शुरू
बड़ौत। नगरपालिका परिषद में एक व्यक्ति द्वारा सोमवार की शाम बिना धनराशि जमा कराए लाखों के स्क्रैप की बोली छुड़वाने का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल पूरे प्रकरण को संदिग्ध मानते हुए पालिका ईओ ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। पालिका कर्मचारियों पर भी व्यक्ति के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल नगरपालिका अफसर और पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई है।
सोमवार की देर शाम पालिका के स्वास्थ्य विभाग के तकरीबन 50 लाख रुपये की कीमत के स्क्रैप की बोली ईओ अनुज कौशिक और सभासदों की मौजूदगी में शुरू हुई। आरोप है कि इस दौरान पालिका कर्मचारियों की मिलीभगत से व्यक्ति बिना धनराशि जमा कराए बोली मेें शामिल हो गया और उच्चतम बोली लगाते हुए अपने नाम आठ बोली छुड़वा ली। मामला तब उजागर हुआ जब कहने के बाद भी व्यक्ति ने छुड़वाए गए स्क्रैप की धनराशि जमा नहीं की। इस पर बोली में मौजूद वार्ड सभासदों ने नाराजगी जताई तो मामला बढ़ता देख पालिका ईओ अनुज कौशिक ने कोतवाली में व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली मेें तहरीर दी। इस संबंध में ईओ अनुज कौशिक का कहना था कि छुड़वाई गई बोली की 50 प्रतिशत धनराशि जमा न करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। संबंधित विभाग के कर्मचारियों पर व्यक्ति के साथ मिलीभगत होने की जांच भी शुरू कर दी गई है। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ईओ ने इस प्रकरण में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। पालिका का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पालिका कर्मचारियों की मिलीभगत के आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी। - अमित राणा, पालिका चेयरमैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें