फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर से दो केंद्रों पर शुरू होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में एक अक्तूबर से दो केंद्रों पर धन की खरीद की जाएगी। शासन ने धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसानों को धान विक्रय करने के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन

किसान पंजीकरण में फसल (धान) की भूमि का विवरण, गन्ना एवं अन्य फसल के रकबा दर्ज करना होगा। किसानों को धान विक्रय करने के लिए आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा। किसानों को क्रय, भुगतान की जानकारी मोबाइल नंबर पर ही प्राप्त होगी। क्रय केन्द्रों पर सप्ताह में चार दिन सोमवार से बृहस्पतिवार तक एक किसान से अधिकतम 50 क्विंटल और शुक्रवार व शनिवार को इससे अधिक धान की बिक्री कर सकते है। क्रय केन्द्र पर एक दिन में 300 क्विंटल के टोकन हीं जारी किया जाएगा। किसान अपना टोकन नियत तिथि से दो दिन पूर्व निरस्त कर सकता है। किसान ई-पॉप डिवाइस पर अंगूठा / अंगुली लगाकर उपस्थिति प्रमाणित की जाएगी। किसान पीडीएस गोदाम खेकड़ा व पीडीएस गोदाम बागपत में अपना धान विक्रय कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें