फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत को सफल बनाने का किया आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को देशखाप चौधरी के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

देशखाप चौधरी सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता व गौरव बड़ौत के संचालन में बैठक हुई। देशखाप चौधरी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा को हमारा पूर्ण समर्थन है। किसानों का उत्पीड़न किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महापंचायत को लेकर गांव-गांव एनाउंसमेंट कराने के लिए कह दिया गया है। क्षेत्र के किसान बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। पूरे देश का किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ है हम सब किसान संगठित है। इस अवसर पर संजीव चौधरी, रालोद नेता विश्वास चौधरी, जयकरत मुखिया, रामपाल, धर्मपाल तोमर, शौकीन पाल विनोद, सुरेश, अमित, कुलबीर, नवनीत, विकास राठी, हरवीर सिंह, गंगा पाल, ओमवीर, चैन सिंह, राजकुमार, सनसपाल धामा आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें