फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड :
विज्ञापन

- 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक चलेगी परीक्षा, शीघ्र निर्धारित किए जाएंगे परीक्षा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अंक सुधार परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों को छात्रों के अंतिम अंक मानते हुए परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। जिले में 1483 परीक्षार्थियों ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा के लिए शीघ्र ही केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा में अंक सुधार के लिए छात्रों को 27 अगस्त तक आवेदन करने और प्रधानाचार्यों को आवेदनों की जांच 29 अगस्त तक कर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। 30 अगस्त को परिषद ने अंक सुधार के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की सूची जारी कर दी थी। जिले से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 1483 छात्र-छात्राओं ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया था। शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अंक सुधार के लिए 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी होने पर परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। शीघ्र ही विद्यालयों का निरीक्षण कर केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें