फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों व कर्मचारियों की मनमानी पर लगेगी रोक, विद्यालयों में बॉयोमैट्रिक से लगेगी उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने एक माह में व्यवस्था लागू कर सूचना उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी रोकने के लिए अब उनकी उपस्थिति बायोमैट्रिक से लगेगी। इस पर स्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों का ब्योरा दर्ज होगा और एप को शिक्षकों के वेतन से जोड़ा जाएगा। शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर पोर्टल बनाया जाएगा। शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक को एक माह में विद्यालयों में बायोमैट्रिक लागू कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 19 राजकीय और 71 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 13 राजकीय हाईस्कूल और छह राजकीय विद्यालय इंटरमीडिएट हैं। इन विद्यालयों में समय पर न पहुंचने वाले शिक्षकों की निगरानी के लिए अब बायोमैट्रिक के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय डॉ. अंजना गोयल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में सभी विद्यालयों का एक सप्ताह में विभाग की वेबसाइट पर ब्योरा उपलब्ध कराने तथा एक माह के अंदर विद्यालयों में बायोमैट्रिक से शिक्षकों की उपस्थिति शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्तर पर पोर्टल बनाकर निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालयों की संख्या, विद्यालयवार शिक्षकों का ब्योरा, कितने विद्यालयों में बायोमैट्रिक से उपस्थिति दर्ज की जा रही है। विद्यालयों में बायोमैट्रिक न लगाने के क्या कारण एक माह में अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन - अपर शिक्षा निदेशक के निर्देशों के बारे में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को विद्यालयों में बायोमैट्रिक से उपस्थिति शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें