फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में तीन की मौत

Fri, 14 Apr 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा/बागपत।  दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित डूंडाहैड़ा गांव के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इससे मार्ग पर काफी समय तक जाम लगा रहा। इससे राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन


 नंगला-बहलोलपुर गांव निवासी अरुण उर्फ अन्नु (25) पुत्र राजवीर सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार सुबह अपने घर से अन्नू ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहा था। हाईवे स्थित डूंडाहैड़ा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। बाइक सवार अरुण और दूसरी बाइक पर सवार अमित पुत्र कपिल और रुद्ध पुत्र मुकेश निवासी ट्रॉनिका सिटी घायल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया। 

वहां  चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना क्षेत्र बागपत और गाजियाबाद बार्डर के पास का होने के कारण दोनों जनपदों की पुलिस पहुंची। घटनास्थल गाजियाबाद का होने के कारण वहां की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें