फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा-बुग्गी से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। रमाला-किरठल मार्ग पर किरठल बिजलीघर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसके दो साथी की हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह ने बताया कि असारा गांव मुस्करान (25) पुत्र उस्मान अपने दो साथियों के साथ बाइक से किरठल गांव रिश्तेदारी में शादी का कार्ड देने जा रहा रहा था। किरठल बिजलीघर के पास उसकी बाइक भैंसा बुग्गी से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने मुस्करान को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने उसके साथी शाहरुख निवासी साहिबाबाद और आजाद निवासी असारा की हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शिविर में मरीजों की जांच की
दोघट। नंगला कनवाड़ा गांव में ग्राम प्रधान डॉ रमेश कश्यप के आवास पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सक जेएस कश्यप, डॉ कविता, डॉ वेदप्रकाश ने घुटनों में दर्द, बुखार, हृदय, आंख रोगियों की जांच कर उन्हें दवाई दी। शिविर में शिवकुमार चौधरी, बनारसी, यामीन खां अंसारी, विजयपाल, रोहित, फरीद का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें