फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हिंदुओं की हत्या के विरोध बजरंग ने पाकिस्तान और आंतकवाद का पुतला फुंका

विज्ञापन
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर पाकिस्तान का पूतला फूंकते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में हिंदुओं की हत्या के विरोध में रविवार को नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक अमित तितरौदा ने कहा कि बीते दिनों में जम्मू कश्मीर में हिंदू समुदाय के नौ लोगों की नाम पूछकर निर्मम हत्या की गई। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जम्मू कश्मीर में फिर से जिहादी प्रवृत्ति के लोगों में दो दशक पहले जैसा उन्माद दिखाई दे रहा है। हिंदू समाज के लोगों की निर्मम हत्याएं की जा रही हैं। सीमा पार से पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों द्वारा ऐसा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जाग चुका है। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार से घाटी में रहने वाले हिंदू समाज की सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। उन्होंने पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मेरठ प्रांत के सह मठ मंदिर प्रमुख इंद्रदास महाराज, विहिप नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार प्रमुख आकाश शर्मा, नगर मंत्री दीपक चौहान, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष, प्रखंड उपाध्यक्ष शिवदर्शन, विहिप बड़ौत नगर मंत्री नितिन, तरुण, कुलदीप चौधरी, अभिषेक चौहान, चिराग व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा क्षेत्र के गांव सुभानपुर के आक्रोशित युवकों ने रविवार को कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कश्मीर में यह सब सीमा पार से प्रेरित आतंकवादी कर रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 और 35ए के हटने के बाद अब अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के कारण आतंकवादी घटनाओं में इजाफा हुआ है। केंद्र सरकार को इस घटना को लेकर ठोस कदम उठाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस दौरान नीशू, किशोर, निखिल, भारत भूषण, दीपक, प्रिंस, दिनेश, संदीप, सोनू, संजय, मिंटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें