फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगे अवैध होर्डिंग उतरवाए

विज्ञापन
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एनएचआई द्वारा स्टीट लाइटों से उतारे गए होल्डिंगों का दृश्य। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। जनपद में लगे अवैध होर्डिंग के खिलाफ अमर उजाला द्वारा चलाए अभियान से प्रशासन समेत एनएचएआई अफसरों में अफरा-तफरी है। उन्होंने रविवार को अभियान चलाकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगे अवैध होर्डिंग उतरवाए।
विज्ञापन

बता दें कि राजनीतिक दृष्टि से जनपद हमेशा चर्चाओं में रहता है। इसलिए यहां रालोद व भाजपा में होर्डिंग, बैनर तथा पोस्टर लगाने की होड़ रहती है। दिल्ली-सहारनुपर हाईवे स्थित बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग व अन्य मुख्य मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्षी नेताओं के होर्डिंग उतारने की पालिका हिम्मत नहीं जुटा पाती है। ये होर्डिंग कई बार दुर्घटनाओं की वजह बनते हैं। अमर उजाला ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया तो प्रशासनिक अफसरों समेत एनएचएआई अफसरों में हड़कंप है। वहीं, रविवार को ऊर्जा निगम के एक्सईएन गोपाल सिंह व एसडीओ राणा प्रताप के नेतृत्व में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के किनारे लगे बिजली खंभों से अवैध होर्डिंग हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें