बागपत जनपद के बड़ौत में टेंपो मिस्त्री की मौत के मामले में उस समय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, जब पुलिस ने कार चालक को छोड़ दिया। उन्होंने बिनौली रोड पुलिस चौकी पर पहुुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि बाद में सीओ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए और वहां से लौट गए।
हंगामा करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव का रहने वाला टेंपाे मिस्त्री देशवीर (41) साल पुत्र शीतल बिनौली बस स्टैंड पर खराब टेंपों को ठीक करने का काम करता था। शुक्रवार को भी वह एक खराब टेंपो को ठीक कर रहा था, तभी तेज गति से आई एक कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो देशवीर के ऊपर पलट गया और दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।