उत्तर प्रदेश के बागपत में आयुष चिकित्सकों ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर हंगामा कर नारेबाजी की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर उनका शोषण करने का आरोप लगाया।
सीएमओ कार्यालय पहुंचे आयुष चिकित्सकों का कहना था कि विभाग के अधिकारी निरीक्षण के नाम पर आयुष चिकित्सकों का शोषण कर रहे हैं। डिग्री होने के बावजूद उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष हिरासत में, कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना, विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
अवैध वसूली करने का लगाया आरोप
उनका कहना था कि आयुष चिकित्सकों के पास डिग्री होने के बावजूद एफआईआर दर्ज कराई जा रही है, जबकि जिले में चल रहे झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कुछ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जांच के नाम पर अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया है। वहीं जांच के दौरान अपने साथ क्षेत्रीय अधिकारी को लेकर जांच कराने की मांग की।