फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: हाईवे पर कैंटर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत, चार घायल

Wed, 03 Apr 2024 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेड़की गांव के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो मासूमों की जान चली गई।यहां कैंटर ने श्रद्धालुओं से भरी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
मासूमों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे ने दो मासूमों की जान ले ली। यहां खेड़की गांव के पास बुधवार सुबह कैंटर ने श्रद्धालुओं से भरी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा हाइवे पर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार श्रद्धालु घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

विज्ञापन


अलावलपुर गांव के रहने वाले मनीष ने बताया कि उसके परिवार की ज्योति, राजेश, सीमा बुधवार सुबह अपने बेटे अदविक (3) और सात्विक (1) संग गांव के ही इंद्रपाल के ई-रिक्शा में सवार होकर सरूरपुरकलां गांव में पूजा करने जा रही थीं।

यह भी पढ़ें:  चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार: मैदान में उतरे स्टार प्रचारक, पश्चिमी यूपी के सियासी रण में शुरू हुआ वार-पलटवार

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जैसे ही खेड़की गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अदविक और सात्विक दूर जाकर गिरे।
कैंटर ने एक बच्चे को कुचल दिया। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई।
 
उधर, चिकित्सक ने घायलों का उपचार किया और दो महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें