सिंगर रेणुका पंवार ने आईपीएल में की कमेंट्री।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के खेकड़ा के कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद की रहने वाली हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने रविवार को आईपीएल में कमेंट्री की। जहां उन्होंने बागपत व खेकड़ा का जिक्र करते हुए यहां का मान बढ़ाया।
मैच से पहले रेणुका पंवार ने लोकप्रिय गीत बावन गज का दामण पहर मटक के चालुंगी पर खिलाड़ी सुरेश रैना, आरजे किशना कुंडू के साथ डांस भी किया। इसके बाद रेणुका ने गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में देसी अंदाज में यूपी और हरियाणा की मिली जुली भाषा में कमेंट्री की। खिलाड़ी सुरेश रैना ने रेणुका पंवार को बैट देकर सम्मानित किया।