बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने गुराना रोड से दो युवकों को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली नोटों के जरिए दुकानदारों से ठगी करने का प्रयास कर रहे थे। भनक लगने पर दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायलय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा को गुराना रोड से कुछ लोगों ने सूचना दी कि दो युवक काफी देर से इधर से उधर घूम रहे है और दुकानदारों से नकली नोटों के जरिए ठगी करने के प्रयास में है। सूचना पर इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इस दौरान युवकों ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन वे भागने में कामयाब नहीं हुए। पुलिस ने उनके पास से 100 के 32 नकली नोट व 1510 रुपये असली बरामद किए।
यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा में दरगाह नहीं, लाक्षागृह की जमीन, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, 53 वर्ष से चल रहा था वाद