फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गोली मारने वाला दस हजार का इनामी गिरफ्तार, 18 मुकदमे हैं दर्ज

Fri, 04 Oct 2024 11:40 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गोली मारने के मामले में इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद समझाैते का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक साल पहले नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मुकदमे में  समझौता नही करने पर दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गोली मारने वाले दस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ अलग अलग थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने सात सितंबर को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि एक साल पहले उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर मनीष निवासी पवरसा जिला मेरठ ने दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में पांच लाख लोगों को 24 दिन नहीं मिलेगा गंगाजल, BKU का थाने में आठवें दिन धरना जारी

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी मनीष को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जो जमानत पर कई महीने पहले जेल से बाहर आया। जो उन पर मुकदमे में समझौता करने और गवाही न देने का दबाव बनाने लगा।

समझौता नहीं करने पर छह सितम्बर की रात मनीष अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और उसकी नाबालिग बेटी को पकड़कर तमंचा तान दिया। इसके बाद आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी पर फायरिंग की, जो मकान की दीवार में घुस गई।
विज्ञापन

इसके बाद अगले दिन सुबह आरोपी मनीष बाइक लेकर आया और छत पर खड़े उसके पति को गोली मार दी। जिसके बाद तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि दस हजार के ईनामी मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे घटना में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। 
 
फोन पर भी धकमी तो परिवार को मिली सुरक्षा
दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गोली मारने की घटना के बाद से परिवार दहशत में आ गया। इसके बाद भी आरोपी फोन पर समझौता करने का दबाव बनाता रहा और धमकी भी देता रहा। जिसको लेकर पीड़िता के परिवार को पुलिस सुरक्षा दी गई। आठ सितम्बर से पीड़िता का परिवार पुलिस सुरक्षा में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें