फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: माहौल बिगाड़ने का प्रयास, हाईवे किनारे मंदिर में संत रविदास की मूर्ति खंडित, हंगामा

Sat, 07 Oct 2023 09:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। यहां हाईवे किनारे संत रविदास की मूर्ति तोड़ने की सूचना शनिवार को जैसे ही लोगों को मिली तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस मौके  पर पहुंची है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली सहारनपुर हाइवे किनारे स्थित रविदास मंदिर में शुक्रवार रात तोड़फोड़ कर दी गई। जिसमें संत रविदास की मूर्ति भी खंडित कर दी गई। जिसका पता चलने पर लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


शहर के सिसाना रोड पर रहने वाले ब्रह्मपाल सिंह, इंद्रपाल, प्रमोद, संजय एडवोकेट और सितार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात मंदिर में एक व्यक्ति सोया हुआ था। देर रात सभी लोग अपने घर चले गए थे। सुबह करीब चार बजे साफ सफाई के लिए पहुंचे तो मंदिर में तोड़फोड़ हुई मिली।

मंदिर में रखी संत रविदास की मूर्ति भी खंडित मिली। इसके अलावा मंदिर के बाहर रखी कुर्सी भी तोड़कर नाले में डाल दी गई। जिसकी सूचना मिलने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


उधर कोतवाली पुलिस ने भी मंदिर पर पहुंचकर जानकारी हासिल की और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। मंदिर समिति के लोगो ने पुलिस से घटना में शामिल आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें