फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 69 गांवों में राशन की मॉडल शॉप बनाने को नहीं मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बगपत। जिले के 75 गांवों में छह करोड़ रुपये के बजट से बनने वाली मॉडल शॉप के लिए अफसरों को जमीन नहीं मिल रही है। अभी तक 75 में से सिर्फ छह गांवों में ही जमीन मिलने पर काम शुरू हो पाया। गांवों में राशन की मॉडल शॉप के लिए जमीन नहीं मिलने पर गांव भी बदलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले के 75 गांवों में राशन वितरण की दुकानों को मॉडल बनाने की योजना तैयार की गई थी, जिससे ग्रामीणों को सभी सुविधाएं एक ही जगह मिल सके। इसके लिए 75 गांवों का का चयन किया गया था। एक मॉडल शॉप पर आठ लाख 46 हजार रुपये के हिसाब से बजट खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया गया, जो मनरेगा और ग्राम पंचायतों के बजट से खर्च होगा। अगस्त में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को मॉडल शॉप के निर्माण के लिए पंचायत भवन के आसपास या फिर सड़क किनारे 484 वर्ग फुट जमीन चिह्नित करने के आदेश दिए, लेकिन सिर्फ छह गांवों में जमीन मिली, जहां निर्माण शुरू करा दिया गया। अभी 69 गांवों में मॉडल शॉप के लिए जमीन नहीं मिली है। ऐसे में दूसरे गांवों को शामिल भी करने की तैयारी चल रही है।
-
इन गांवों में नहीं मिल रही जमीन
मॉडल शॉप के लिए चयन होने के बाद धनौरा सिल्वरनगर, फैजपुर निनाना, नौरोजपुर गुर्जर, ट्योढ़ी, अहैड़ा, निवाड़ा, बालैनी, मुकारी, खिंदौड़ा, बसौद, सिंघावली अहीर, हरचंदपुर, गोठरा, डगरपुर, ओसिक्का, अशरफाबाद थल, महावतपुर, शबगा, बामनौली, तमेलागढ़ी, बरनावा, रंछाड़, पिचौकरा, टांडा, असारा, सूप, रमाला समेत 69 गांवों में जमीन नहीं मिली।
विज्ञापन


मॉडल शॉप में ये मिलेगी सुविधा
मॉडल शॉप में सीएससी और दुकान के लिए अलग-अलग कक्ष बनवाए जाएंगे। मॉडल शॉप में राशन वितरण के साथ जनसुविधा केंद्र, किराना स्टोर के अलावा बिल जमा, ई-स्टांप विक्रय, एटीएम, पांच किग्रा के एलपीजी सिलिंडर समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था कराई जाएगी।

वर्जन-
गांवों में मॉडल शॉप का निर्माण ग्राम पंचायतों की तरफ से कराया जा रहा है, जहां जमीन नहीं मिली, वहां जमीन तलाशने के लिए अधिकारियों की टीम जा रही है, जल्द ही सभी गांवों में मॉडल शॉप का निर्माण करा दिया जाएगा। केबी सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें