फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : महंगाई के विरोध में रालोद ने मनाया किसान क्रांति दिवस, तीनों तहसील में दिया धरना   

Sat, 28 Aug 2021 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के साथ आंकड़ों का खेल-खेल रही हैं। सरकार किसानों को जुमलेबाजी के झांसे में लेकर बहकाना चाहती है।
विज्ञापन
धरना देते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले की तीनों तहसील में 28 अगस्त का दिन रालोद क्रांति दिवस के रूप में मनाया। रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली की बढ़ी दरें, आवारा पशुओं का आतंक, बढ़ती महंगाई, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के बढ़ते दाम के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने इससे पहले शुक्रवार को किसान क्रांति दिवस को सफल बनाने के लिए गांवों में संपर्क कर किसानों एवं मजदूरों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की थी। 

डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के साथ आंकड़ों का खेल-खेल रही हैं। सरकार किसानों को जुमलेबाजी के झांसे में लेकर बहकाना चाहती है। पिछले चार साल से सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया है। 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान का आश्वासन देने वाले देश के प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। 
विज्ञापन


डीजल की बढ़ती कीमत ने किसान की कमर तोड़ दी है। फसल का वाजिब दाम न मिलने से किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। बिजली व रसोई गैस की कीमत और बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। 

रालोद गन्ना किसानों और आम जनता के साथ खड़ा है। उनके हक की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर कुलदीप, भीम सिंह, सत्यवीर प्रधान, कृष्णपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, देवेंद्र उज्ज्वल, विजय उज्ज्वल, सतेंद्र मुखिया, इंद्रपाल, जयदेव, ब्रह्म सिंह, अरविंद उज्ज्वल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें