युवकों पर लगाया मारपीट करने का आरोप, पुलिस कर रही अनदेखी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिया आश्वासन, एक घंटे बाद खत्म हुई हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर लगातार हो रही मारपीट की घटनाआें के विरोध में शुक्रवार को टेंपो चालकों ने हड़ताल कर दी। इससे यात्री परेशान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो चालकों को समझाया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद चालकों ने हड़ताल खत्म की।
हड़ताल पर बैठे टेंपो चालकों ने बताया कि बरनावा से बड़ौत मार्ग पर चलने वाले चालकों के साथ कुछ युवक आए दिन मारपीट करते है। कई बार इस संबंध में बिनौली थाना पुलिस के अलावा माखर पुलिस चौकी व बरनावा पुलिस चौकी से शिकायत की जा चुुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। समस्या का समाधान न होने पर हड़ताल की। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उनकी समस्या को सुना और कार्यवाई करने का आश्वासन दिया। एक घंटे बाद टेंपू चालकों ने हड़ताल खत्म कर दी। हड़ताल करने वालों में सोनू, सचिन, दीपक शर्मा, अवनीश, कंवरपाल, कयूम, जाकिर, इरफान, सूरज, जितेंद्र, अन्नू, प्रदीप, इश्तियाक, कल्लू, कबूल ठेकेदार, अकबर, शाहिद, नितिन आदि चालक शामिल रहे।