फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: 24 घंटे लूट का खुलासा, मुठभेड़ में पकड़े गए दो बदमाश, लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

Fri, 01 Mar 2024 04:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में पुलिस ने 24 घंटे ही लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक, एक तमंचा, एक खोखा व एक कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में रमाला थाना पुलिस ने 24 घंटे में ही किसान से हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली। पुलिस ने लुटेरों से वारदात में इस्तेमाल बाइक, एक तमंचा, एक खोखा व एक कारतूस भी बरामद किए।

विज्ञापन


थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि बुधवार की देर रात सूप निवासी कृष्णपाल मलकपुर चीनी मिल में गन्ना डालकर आ रहा था। जब वह बासौली नहर की पुलिया के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छीन लिया। बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांधकर ईंख के खेत में फेंक दिया। किसी तरह अपने आप को खोलकर उसने पुलिस को घटना की सूचना दी।

Trending Videos

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया लेकिन, बदमाशों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने दो टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश में लगा दी हैं। बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ककड़ीपुर नहर पर गश्त कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को दो युवक तेज रफ्तार से एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने किसी तरह अपने आप को बचाते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपने नाम सागर पुत्र रामचरण निवासी जोहड़ी व आकाश पुत्र जसवीर निवासी बरवाला बताए। दोनों आरोपियों ने पुलिस पुछताछ में बताया कि वह दोनों घनिष्ठ मित्र हैं। उन्होंने ही बुधवार की देर रात बासौली नहर की पुलिया के पास से यह ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी थी। वे दोनों इसे शामली बेचने जा रहे थे। बताया कि इससे पहले भी उन्होंने दिसंबर माह में कोहरे का फायदा उठाकर रमाला गांव से तिरंगा पार्क के पास से गन्ने से भरी ट्रॉली चोरी की थी, जिसे उन्होंने शामली ले जाकर अंजान व्यक्ति को बेच दिया था।

यह भी पढ़ें: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: RLD के एक विधायक का मंत्री बनना लगभग तय, ये बड़ा दांव चल सकते हैं चौधरी जयंत
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को न्यायलय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: अब कंकरखेड़ा में आया तेंदुआ, मचा हड़कंप, दहशत से घरों में दुबके लोग, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें