संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय का होगा सम्मान : सुरेंद्र चौधरी
किसान आंदोलन की वर्षगांठ को लेकर पट्टी चौधरान में देशखाप चौधरी के आवास पर शुक्रवार को किसानों की बैठक हुई। चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन को एक साल पूर्ण हो गया है। सरकार ने कृषि आंदोलन वापस लेने की घोषणा भी कर दी है। सरकार ऐसे ही नहीं झुकी है, इस एक साल में 700 से अधिक किसानों की शहादत हुई है। किसानों ने बहुत कुछ खोया है, अब एमएसपी पर सरकार से बातचीत होगी।
देशखाप चौधरी का कहना था कि संयुक्त किसान मोर्चा जो भी निर्णय लगा, देश का किसान उसी का पालन करेगा। इस दौरान किसानों ने इस आंदोलन में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि भी दी। इस अवसर पर थांबेदार बामनौली श्याम सिंह, गौरव बड़ौत, अरुण तोमर बोबी आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: हथियारों के सप्लायर: सिपाही से निकला ये बड़ा कनेक्शन, सामने आई खौफनाक सच्चाई, सबूत हैं ये तस्वीरें
उधर, चौबासी खाप चौधरी सुभाष ने कहा कि हम किसान मोर्चा के साथ है। जो निर्णय किसान मोर्चा लेगा, हम उसका सम्मान करेंगे और आंदोलन को कमजोर नहीं होने देंगे।