फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: शिव मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर अग्रवाल समाज के प्रधान से मारपीट, जमकर हंगामा

Sat, 02 Dec 2023 01:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Bahppat News : बागपत में शिव मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर अग्रवाल समाज के प्रधान के साथ मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में मेरठ रोड पर स्थित शिव मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर अग्रवाल समाज के प्रधान के साथ मारपीट हो गई। जिसके बाद मंदिर परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। अग्रवाल समाज के लोगो ने मंदिर परिसर में हुए निर्माण को उखाड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

विज्ञापन


अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि शनिवार को वह मेरठ रोड पर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने आया था। तभी कुछ लोग मंदिर की जमीन में अवैध तरीके से टीनशेड का निर्माण करते हुए मिले।

आरोप लगाया कि उसने अवैध निर्माण करने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर भगा दिया गया। घटना की जानकारी समाज के लोगों को दी। जिसके बाद समाज के लोग इकठ्ठा होकर मंदिर में पहुंचे और मंदिर में किए गए निर्माण को तोड़ने लगे। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को तोड़फोड़ करने से रोका।

यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: पिता बोला- इज्जत की खातिर मार डाला, गांव में हो रही थी बदनामी, वारदात से कांप उठा हर किसी का कलेजा
विज्ञापन

इसके बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा। उधर, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मंदिर में रहने वाली संतोष ने बताया कि उनका परिवार पिछले 80 साल से मंदिर में रहकर देखरेख कर रहा है। उन्हें नोटिस दिए बिना ही खाली कराने का प्रयास किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें