घर में बैठी महिला पर हमला किया, मुकदमा दर्ज
बागपत शहर के खत्ता रोड पर घर मे बैठी महिला पर वर्ग विशेष के दंपती ने लाठी- डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने हमला करने वाले वर्ग विशेष के दम्पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
शहर के खत्ता रोड काली के मन्दिर के पास रहने वाली महिला राकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अक्तूबर को वह अपने घर मे बैठी हुई थी। तभी पड़ोसी फिरोज औऱ उसकी पत्नी अफरोज पत्नी फिरोज लाठी डंडे और लोहे की रॉड लेकर उसके घर मे घुसे।
शोर मचाने पर उसका बेटा अमित बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि फिरोज और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।