फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मासूम बच्चे ने दिल्ली अस्पताल में तोड़ा दम, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल

Fri, 01 Mar 2024 12:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में एक हादसे में घायल हुए बच्चे की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में बाइक की टक्कर से घायल हुए आठ वर्षीय बच्चे की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, आसपास के लोगों में भी गम का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


रटौल निवासी वसीम का आठ वर्षीय पुत्र सुहान अपने परिजनों के साथ 24 फरवरी को रटौल सिगोली मार्ग पर स्थित खेत पर गया था। जब वह परिवार व अन्य बच्चों के साथ वापस लौट रहा था तो एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में रटौल चिकित्सक के यहा दिखाया, जहां से उसे गंभीर हातल में दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल मे भर्ती कराया गया। वहीं, शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: बुझे घर के दो चिराग: दर्दनाक हादसे में सगे भाइयों की मौत, मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, कस्बे के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हैं। पीड़ित परिजनों द्वारा थाने में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Meerut: अब कंकरखेड़ा में आया तेंदुआ, मचा हड़कंप, दहशत से घरों में दुबके लोग, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें