बागपत में प्राॅपर्टी डीलर की हत्या
- फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि सपा के युवा जिलाध्यक्ष काला विधुड़ी का भाई युसुफ निवाड़ा गांव मे प्रॉपर्टी का काम करता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
- फोटो : Amar Ujala
चाय बनवाई, फिर गोलियां बरसाईं
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बदमाशों ने पहले चाय बनवाई, फिर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश घटना को अंजाम देकर हाईवे की तरफ फरार हो गए। हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी की विवाद में हत्या करने की बात सामने आई है।
परिवार में सबसे बड़ा था युसुफ
युसुफ परिवार में सबसे बड़ा था। उसके बाद काला और कोकब हैं। युसुफ की चार बेटी और एक बेटा है। बताया गया कि युसुफ घर पर कहकर गया था कि आज एक प्लॉट का सौदा होना है। इसके कुछ ही घंटे बाद उसकी हत्या हो गई।
अभी तक की जांच में सामने आया कि दो वर्ष पहले क्षेत्र में भट्टे पर गोली चल गई थी। मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। उस समय कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। बताया कि युसुफ की गांव में प्रधानी को लेकर भी रंजिश चल रही थी। इसके अलावा पाबला में भी झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले में पूरी तरह जांच-पड़ताल कर रही है।